महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं

महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं
दौसा, नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार ग्राम खुरीकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैदान में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश रावत ने बताया कि नारी फिट तो इंडिया हिट कार्यक्रम आज पूरे भारत में करवाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को 500 मीटर दौड़ करवा कर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी हंसराज छावडी ने बताया कि महिलाओं के लिए राज्य सरकार से भी कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। राजीविका के तहत सस्ती दर में लोन, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना आदि इस तरह की कई योजनाएं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इनका सभी को समय पर लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में ए एन एम मुन्नी मीणा उपस्थित रहीं। इन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिया। दौड़ मे अनिता गुर्जर ने प्रथम स्थान, रेखा रावत ने दूसरा स्थान, आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है अतिथियों द्वारा विजेताओ को माई भारत किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीता, सोनी,पूजा, रीना,ममता सहित अन्य महिला उपस्थिति रही।