एक फरवरी को शहर की 8 बस्तियों में होंगे हिंदू सम्मेलन

एक फरवरी को शहर की 8 बस्तियों में होंगे हिंदू सम्मेलन

# 'सनातन का जयघोष : भव्य हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब कलश यात्रा और वाहन रैली से बना समरसता का अनूठा संगम

# 1 फरवरी को शहर की 8 बस्तियों में होंगे हिंदू सम्मेलन

पाली । औद्योगिक नगरी पाली पूरी तरह से भक्ति और उत्साह के रंग में डूबी नजर आई। शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हिंदू सम्मेलन, विशाल कलश यात्रा और भव्य वाहन रैली ने एक नया इतिहास रच दिया। इन आयोजनो में बस्ती क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा और मातृशक्ति सम्मिलित हुए। वहीं शहर की 8 बस्तियों में कलश यात्रा और हिंदू सम्मेलन रविवार को आयोजित होंगे।

हिंदू सम्मेलन से एकता का संदेश -

शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड भटवाड़ा व मिल चाली में सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित 'हिंदू सम्मेलन' अपार जनसमूह की उपस्थिति और संतों के सानिध्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। श्री राम बस्ती क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, शक्ति और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। 

सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को विशाल कलश यात्रा और समापन रविवार को विशाल धर्म सभा के साथ हुआ। इस बस्ती की कलश यात्रा रुद्राक्ष महादेव मंदिर व बंजारा समाज भवन भटवाड़ा से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में मातृशक्ति का अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। पारंपरिक वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर युवाओं द्वारा निकाली गई वाहन रैली ने पूरे बस्ती क्षेत्र को भगवामय कर दिया।

समारोह में बड़ा रामद्वारा के महंत श्री 1008 सुरजनदास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और एकता के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। मुख्य वक्ता पाली विभाग कार्यकारिणी सदस्य मुकेश वैष्णव ने ओजस्वी प्रबोधन मैं कहा कि हिंदू सम्मेलनों का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक अशोक चौहान & पार्टी ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भजनों ने श्रोताओ मैं राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर संयोजक पेप सिंह राजपुरोहित संरक्षक सत्यनारायण शर्मा मानवेंद्र सिंह भाटी महेंद्र चौधरी रमेश बंजारा रोहित राजेंद्र रामगोपाल प्रहलाद लचेता संदीप रूनवाल राजेंद्र सोलंकी सुमन बोहरा मधु बोहरा और समस्त भजन समिति नीरू गौड़, संगीता संतोष डानी चंदू माली और गौरा मंडल सहित कई सैकड़ो की संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहे।

शौर्य और उत्साह का प्रतीक: विशाल भगवा वाहन रैली -

युवाओं के जोश ने कल आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में चार चाँद लगा दिए शहर की केशव नगर अंबेडकर नगर सोसाइटी नगर सुंदर नगर, रजत नगर महालक्ष्मी नगर सहित टैगोर नगर बस्ती में आयोजित हुई विशाल भगवा वाहन रैलीयो में हजारों की संख्या में युवाओं बालको एवं मातृशक्ति ने हाथों में भगवा ध्वज और भगवा दुपट्टा धारण कर दुपहिया और चार पहिया वाहन शामिल लेकर शामिल हुए। हाथों में भगवा ध्वज थामे युवा 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे। रैलीयो ने बस्ती के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा शहर भगवामय हो गया।

टैगोर नगर बस्ती मे शनिवार को भगवा बाइक रैली का आयोजन किया गया . इस भगवा रैली मे सेकड़ो की संख्या मे लोगों ने भाग लिया। जिसमें नेमीचंद अखावत समिति संरक्षक गिरधारी सिंह समिति अध्यक्ष बाबूसिंह ने भगवा झंडी दिखाकर वाहन रैली का आगाज किया। इस अवसर पर महावीर मेहता देवेंद्र डाबी नरेश मेहता नूतनबाला कपिला पुखराज सुथार अनिल मेहता डॉ जी एन अरोड़ा ईश्वर सिंह चारण दर्शन तलवार कुंदन चौहान हुकमाराम कीर उषा अखावत सुरेश पूरी शेर सिंह नरेश पांडे दिनेश बंजारा पवन खंडेलवाल महावीर सालेचा अनिल उपाध्याय मदन सिंह नटवर जसवंत सिंह मनीष राजपुरोहित l पुनाराम चौधरी गजेंद्र सिंह डेंडा पर्वत सिंह टेवाली चीमन सिंह सूर्य प्रकाश पाटनेचा तारा प्रकाश खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन व्यास, सज्जन पन्नालाल बंजारा हिंदू राम देवासी सहित सैकड़ो की संख्या में बस्ती के निवासी मौजूद थे।

इन 8 बस्तियों में रविवार को होगा हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा का आयोजन-

शहर की केशव नगर टैगोर नगर इंद्रा कॉलोनी सुंदर नगर महालक्ष्मी नगर अंबेडकर नगर रजत नगर सोसायटी नगर बस्तियों में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है।