जोजावार केंद्रीय विधालय मे केरियार दिन आयोजित
जवाहर नवोदय विद्यालय में कैरियर एवं गाइडेन्स कार्यक्रम सम्पन्न
पाली/जिले के नवोदय विद्यालय समिति के पीएम श्री योजनान्तर्गत मंगलवार को पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर, जिला पाली में कैरियर एवं गाइडेन्स कार्यक्रम के तहत् जिला रसद अधिकारी मंजीत सिंह व कमल किशोर पंवार, प्रर्वतन अधिकारी, जिला रसद विभाग ने विद्यार्थियों को सम्बोधित कियां विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, मेहनत लगन व ध्येय के साथ निरन्तर अध्ययन करने तथा अनुशासित जीवन जीने का मंत्र दिया ।
प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को संयमित जीवन जीने के साथ आगे बढने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।