नशा मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन

नशा मुक्त भारत अभियान पोस्टर का विमोचन

*समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया पोस्टर विमोचन* 

जोधपुर?समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर का विमोचन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा द्वारा उदयपुर केंद्रीय कारागार में किया गया. संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया हमारी संस्था द्वारा नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज उदयपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया एवं केंद्रीय कारागार में नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं इससे आप और आपका परिवार खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर सकते हो इस कार्यक्रम में उदयपुर सेंट्रल जेल उप अधीक्षक महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अरोड़ा एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा