बस ट्रेलर भिंडत में चार की मौत 20 घायल 

बस ट्रेलर भिंडत में चार की मौत 20 घायल 

 बस ट्रेलर भिंडत में चार की मौत 20 घायल                    जोधपुर / केरु के पास बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक्सीडेंट जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर केरु गांव में मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास केरु सर्किल पर मंगलवार शाम को हुआ

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया।

प्राइवेट बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं। वे रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। बस में 47 लोग सवार थे।

हादसे के दौरान बाइक सवार सरकारी टीचर भी चपेट में आ गए। उनके पैर का पंजा कटकर अलग हो गया।

थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि बस में सवार रावल वीनू भाई (50) पुत्र चिमन भाई निवासी इंद्रा नगर वसानी रेल साबरकांठा सुरेश (36) पुत्र लाला भाई निवासी तालुकाडा (अरवल्ली) वीनू भाई पुत्र मारोसा और जयेश पुत्र मारोसा की मौत हो गई।

मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल में 24 घायलों को लाया गया था। इनमें से चार की मौत हो गई। 20 का इलाज चल रहा है