मूक पक्षियों की सेवा ही बड़ी सेवा
मूक पक्षियों की सेवा ही बड़ी सेवा जयपुर /परोपकार के प्रकल्प को साथ में लेकर " कर्म योग सेवा ट्रस्ट " द्वारा चांदपोल बाजार में पक्षी सहायता केंद्र हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगाया गया समाजसेवी चेतन अग्रवाल कैलाश चंद्र अग्रवाल पंडित उमेश व्यास बंसी लाल परिहार महेश अग्रवाल ने सेवा कार्य किया
कर्म योग सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित उमेश व्यास ने बताया कि वह पिछले 10 साल से यह कैंप लगाते आ रहे हैं और पतंग डोर में उलझ कर आए पक्षियों को फर्स्ट एड की सुविधा देकर अस्पताल तक तुरंत पहुंचाते हैं
भूखे को अन्य प्यासे को पानी प्रकल्प के साथ हर महीने अनाथालय वृद्ध आश्रम शादी में भोजन व्यवस्था करते हैं
समाजसेवी चेतन अग्रवाल ने बताया गरीब बालक बालिकाओं की शिक्षा हेतु समुचित योगदान करना प्राकृतिक आपदाओं यथा बाढ़ भूकंप अकाल दुर्घटना एवं अन्य आपदाओं में यथा संभव मदद करना पशु पक्षियों के प्राण रक्षा हेतु दाना पानी चारा आदि की व्यवस्था करना सनातन धर्म का प्रचार प्रसार धार्मिक अनुष्ठान सामूहिक विवाह अन्य मांगलिक कार्य करना पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण आदि करना ट्रस्ट की प्राथमिकता रहती है उन्होंने बताया कि विशेषकर मकर संक्रन्ति पर्व के पतंग बाजी के दौरान मंजे की चपेट मे आने वाले घायल पक्षियों की चिकित्सा सेवा करना बहुत बड़ा परोपकार होता हैँ.ट्रस्ट इसी उद्देश्य को लेकर सेवा करता हैँ.