गाजियाबाद में 4 जनवरी को होगा ज्योतिष सम्मेलन

गाजियाबाद में 4 जनवरी को होगा ज्योतिष सम्मेलन

गाजियाबाद में 4 जनवरी को होगा ज्योतिष सम्मेलन

*राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत होंगे मुख्य अतिथि*

  ज्योतिष के परिप्रेक्ष्य में टूटते वैवाहिक रिश्ते पर होंगे व्याख्यान

सुमेरपुर/6दिसंबर 2025 भारतीय वेद ज्योतिष विज्ञान संस्थान मोदी नगर एवं भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 4 जनवरी 2025 को गाज़ियाबाद (उ.प्र.) में एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि होंगे।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने मंत्री कुमावत को सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए दुपट्टा पहनाकर निमंत्रण पत्र दिया है।इस मौके कुमावत ने पोस्टर का विमोचन भी किया। इस मौके संस्था सदस्यों सहित एडवोकेट रमणीक त्रिवेदी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पंडित गौड़ ने बताया कि इस नि:शुल्क भव्य ज्योतिष सम्मेलन में देश के मूर्धन्य एवं सुविख्यात ज्योतिषीय विद्वानों का अद्भुत संगम होगा। साथ ही इसमें भाग लेने वाले सम्माननीय अतिथियों को नि:शुल्क नाश्ता तथा दोपहर के भोजन के अतिरिक्त दुपट्टा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो आदि से भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के उ.प्र.प्रभारी व सम्मेलन के संयोजक डॉ .विनायक पुलह ने बताया कि पूर्व में स्वदेश तथा विदेशों में भी उच्च स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से ज्योतिष व सनातन संस्कृति के प्रचार -प्रसार में संस्था अग्रणी भूमिका निभा रही है। भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व सम्मेलन प्रभारी आचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.नरोत्तम पुजारी बजरंग लाल शर्मा व डॉ.कार्ष्णि भरत महाराज के सानिध्य भव्य आयोजन किया जाएगा। तथा अन्य गण मान्य अतिथियों व संत महंतो सहित मूर्धन्य विद्वानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।संस्था के राष्ट्रीय महा सचिव आचार्य पंडित ओपी शास्त्री ने आयोजन को लेकर सभी को व्यवस्थाओं के दायित्व सौंपे है। इस अवसर पर ज्योतिष के परिप्रेक्ष्य में टूटते वैवाहिक रिश्ते पर ज्योतिषीय व्याख्यान व पत्र वाचन होगा।