जनकवि कैलाश दान चारण का निधन शहर में शोक की लहर
जनकवि कैलाश दान चारण का निधन शहर में शोक की लहर
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। ख्यातनाम कवि राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर अपनी हास्य व्यंग की रचनाओं से पहचाने जाने वाले जनकवि कैलाश दान चारण का निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के समाचार सुनकर शहर में शोक की लहर छा गई। उनकी शवयात्रा में शहर में समाजबंधु, साहित्यकार पत्रकार व गणमान्य नागरिको की भारी भीड़ उमड़ी। हर एक ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, कवि कथाकार डॉ रशीद गौरी, बसंत लखावत, बाल कवि नवनीत राय रुचिर, व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, विशन सिंह भाटी, राजेन्द्र व्यास, गीतकार पेन्टर दलपत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह लखावत, खालिद सिद्दीकी, पत्रकार अब्दुल समद राही प्रकाश राठौड़, अकरम खान पुत्र लेखराज, बजरंग आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।