रामलीला मंचन पर युध्द का ऐलान
रामलीला मंचन पर युध्द का ऐलान
संगीतमय रामलीला के सातवें दिन उमड़ा जन सैलाब
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

पाली । दिनों दिन लोकप्रियता के पायदान पर चढती श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंचित की जाने वाली संगीतमय रामलीला के सातवें दिन जन सैलाब उमड पडा। कार्यक्रम के प्रथम दृश्य में हनुमान वन्दना से आरम्भ हुआ। प्रवक्ता माँगुसिहँ दुदावत ने बताया कि रावण दरबार में राम दुत अंगद ने आकर अंतिम चेतावनी देकर युध्द का ऐलान किया। रावण ओर मेघनाद ने युध्द कि रणनीति बनाकर रावण की ओर से ""मेघनाद व राम सेना की ओर से लक्ष्मण द्वारा रणभूमि में युद्ध करना तथा **लक्ष्मण व मेघनाद युध्द भुमि में एक दूसरे पर बाणों व संवादो द्वारा भारी पडते दिखाई दिये** वही मुर्छित लक्ष्मण को गोद में लिए राम का विलाप द्रवित करने वाला था। इसके साथ आज्ञा पालक हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने वाला दृश्य बडा ही दर्शनीय रहा। कंम्भकरण की निन्द्रा भंग करने वाला दृश्य विशेषकर बच्चौ के लिए मनोरंजन रहा। कुंम्भकरण व रावण संवाद के बाद बानर सेना से युध्द का आकर्षक दृश्य दिखाया गया। मेघनाद व कुंम्भकरण वध के पश्चात रावण संवाद के बाद सीता को डराना व धमकाना एवं रावण जब अकेला रह जाता हैं तब सोचता है कि यह सब कैसे हो गया तब उसे याद आता है कि वर्षों पहले वेदवती ने श्राप दिया था।इसके साथ ही मंदोदरी रावण से यूध्द टालने के लिए समझती है व **कपटी रावण तेरी बुराई आज सामने आई है** गाने के बोल पर सैनिकों द्वारा रावण को युध्द के लिए तैयार करने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद राम व रावण शिव वन्दना करते हुए दिखाया गया।
नाटयमंचन में जीवराज चौहान, मांगू सिंह दुदावत, रोहित शर्मा, गोविंद गोयल, आशीष व्यास, अंकित वैष्णव, नवनीत वैष्णव, लक्की खान, अर्जुन बडगोती , महेंद्र बडगोती , नेमीचंद टांक ,जगदीश, गोपाल दास, सुरेश राठौड़, महिला कलाकार संतोष वैष्णव, रूपाली जोशी , जया जोशी, हिमांशी जोशीने सुन्दर अभिनय किया। संगीतकार दिगम्बर व्यास, राजेन्द्रसिंह सोढा, पार्वश्य गायका नैहा देवड़ा, हर्षवर्धना भाटी ने सुन्दर अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।
आज के अतिथि सुनील भण्डारी जिलाध्यक्ष भाजपा, संजय ओझा पुर्व अध्यक्ष युआईटी, तिलोक चौधरी जिला प्रवक्ता भाजपा, मानवेंद्र सिंह भाटी, अध्यक्ष शिवाजी मण्डल भाजपा, कनिष्क शर्मा, मनीष ओझा, नरेश ओझा, तिलोक चौधरी लेखक व निर्देशक राजस्थानी फिल्म, गजेंद्र सिंह मण्डली लेखक व निर्देशक राजस्थानी फिल्म, गणपतलाल दवे, समाजसेवी, पुर्व पार्षद गणपत मेघवाल का कमेटी अध्यक्ष जीवराज चौहान, उपाध्यक्ष हीरालाल व्यास, एम एम बोड़ा, परमेश्वर जोशी, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह निर्देशक गणेश परिहार, पुरणमल, प्रकाश चौ्धरी, देवीसिंह राजपुरोहत, देवीलाल पँवार, गणेश कुमावत, ने सभी का दुपट्टे से स्वागत किया।