शहर में बढ़ी पर्यटकों की आवाजही
शहर में बढ़ी पर्यटकों की आवाजही जोधपुर शहर में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। नए वर्ष 2026 को मनाने के लिए शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट पर इन दिनों टूरिस्ट की भीड़ देखी जा रही हैं।
जोधपुर में मेहरानगढ़ दुर्ग जसवंत थड़ा जोधा पार्क उम्मेद भवन पैलेस मंडोर उद्यान कायलाना लेक घंटाघर तुरजी का झालरा सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर देसी और विदेशी टूरिस्ट आ रहे हैं। वर्ष की समाप्ति व शीत कालीन अवकाश होने की वजह से भारी भीड़ नजर आ रही है। आम दिनों के मुकाबले टूरिस्ट की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है।
जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में आम दिनों में लगभग तीन हजार पर्यटकों की आवाजाही रहती है। वहीं इन दिनों यह आंकड़ा 6 हजार तक पहुंच चुका है। इसमें देसी और विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे हैं। वही शहर में सफाई व्यवस्था लगातार फिसड्डी साबित हो रही हें. जिससे पर्यटक भी परेशान हें.