केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर आगमन मुख्यमंत्री ने की अगवानी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर आगमन मुख्यमंत्री ने की अगवानी
जोधपुर, 10 जनवरी । माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को जोधपुर आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की।
एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई शहर विधायक अतुल भंसाली,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया पूर्व राज्यमंत्री प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व राज्य मंत्री श्री मेघराज लोहिया राजेंद्र पालीवाल त्रिभुवन सिंह भाटी, श्रीमती ज्योति ज्याणी संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।