काग्रेसः के पूर्व मंत्री श्री गणेश गोदियाल ने की श्री गायवाले हनुमान जी से प्रार्थना और लिया आश्रीवाद
काग्रेसः के पूर्व मंत्री श्री गणेश गोदियाल ने की श्री गायवाले हनुमान जी से प्रार्थना और लिया आश्रीवाद
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह , THE BHASWAR TIMES
उत्तराखंड ,1 अगस्त 2026
आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को काँग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री श्री गणेश गोदियाल का उत्तराखंड में पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कई गावों का दौरा करने के दौरान ग्राम ताल में भी दौरा हुआ ,जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामवाशियों से मुलाकात की । उन्होंने अपनी बातें जनता के सामने रखी ,और जनता की बातें सुनी । उत्तराखंड के चहुमुखी विकास की ओर अपनी पार्टी का मत रखा ,उन्होंने आश्वाशन दिलाया कि ,उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है,तो उजड़े हुवे उत्तराखंड को बसाने का काम करेंगे ,युवाओं को रोजगार देंगे ताकि उत्तराखंड का युवा अन्य राज्यों में न जाए ,पलायन को रोकने का पूरा ही नहीं भरपूर प्रयास किया जाएगा और बंजर खेतों को आवाद किया जाएगा । गाँव के भ्रमण के दौरान उन्होंने श्री गायवाले हनुमान जी से प्रार्थना की और दिव्य दर्शन प्राप्त गुरुदेव से आश्रीवाद प्राप्त किया ,उन्होंने गुरु गद्दी पर माथा टेका ।