जोधपुर में 8 अगस्त को होगा अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026

जोधपुर में 8 अगस्त को होगा अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026

जोधपुर में 8 अगस्त को होगा अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026

हज यात्रियों की सुविधा पर होगी चर्चा ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी का बड़ा सम्मेलन जोधपुर में

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

*जोधपुर*। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की राज्य इकाई की ओर से "अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026" का आयोजन 8 अगस्त 2026, शनिवार को जोधपुर में किया जाएगा। 

सम्मेलन शाम 5 बजे से जोधपुर रिसोर्ट, पाल चौपासनी बायपास, जोधपुर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में पूरे देश से हज खिदमतगार और समाज के गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष जनाब इन्तखाब आलम ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब मुक़ीत ख्वान साहब होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार साहब वर्मा, सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज साहब, एग्रीकल्चर इंशोरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुपारस साहब भंडारी तथा जोधपुर के शहर काजी सय्यद काजी मुजाहिद अली मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में हज यात्रा की व्यवस्थाओं, खिदमतगारों की भूमिका और राजस्थान से जाने वाले जायरीनों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात खाने का भी एहत्माम रखा गया है।