अवैध बजरी परिवहन करते हुये 2 टेक्टर ट्रॉली जब्त एवं एक व्यक्ति गिरफ्तार
अवैध बजरी परिवहन करते हुये 2 टेक्टर ट्रॉली जब्त एवं एक व्यक्ति गिरफ्तार पाली /पुलिस थाना सुमेरपुर सदर द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुये 2 टेक्टर ट्रॉली जब्त एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी भगाराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।
अवैध बजरी खनन करते महेन्द्रा ट्रेक्टर की ट्रोली में बजरी भरकर आता हुआ एक व्यक्ति दिखाई देने पर उसे ट्रेक्टर मय ट्रोली को रूकवाकर चालक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रणजीत पुत्र राजाराम हीरागर उम्र 35 साल पैशा ठेकेदार निवासी जुना जाखोड़ा रोड़ सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली होना बताया जिसे बजरी के संबंध पूछा तो सिरोही की तरफ से अवैध तरीके से बजरी चोरी कर भरना बताया। जो मौके की कार्यवाही कर उसे थाना लेकर आये। रिपोर्ट पर प्रकरण पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसी प्रकार पुलिस टीम नं. 2 द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु हल्का क्षेत्र पुराडा, कोरटा तलाश करता हुआ कोरटा मे जवाई नदी पहुंची जहां पर एक व्यक्ति कोरटा नदी में अवैध बजरी ट्रेक्टर की ट्रोली भरकर फतापुरा व सलोदरिया की तरफ कच्चे रास्ते से जा रहा है। जहां एक पावरट्रैक कम्पनी का बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली में अवैध बजरी लगभग आधी ट्रोली भरी हुई खड़ा मिला जिसके आस पास व्यक्ति / चालक की तलाश की गई मगर कोई व्यक्ति / चालक नही मिला जो मौके की कार्यवाही कर ट्रेक्टर थाना लेकर आये। रिपोर्ट पर प्रकरण पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस इन मामलों में आरोपी
रणजीत पुत्र राजाराम हीरागर उम्र 35 साल पैशा ठेकेदार निवासी जुना जाखोड़ा रोड़ सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली को हिरासत में लिया साथ ही दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त की।