सिवरेज समस्या को लेकर सिखवाल ब्राह्मण समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिवरेज समस्या को लेकर सिखवाल ब्राह्मण समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Photo the bhaswar times

सिवरेज समस्या को लेकर सिखवाल ब्राह्मण समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

पाली/शहर के तिलक नगर स्थित सिखवाल ब्राह्मण समाज भवन से सीवरेज से जुड़े पाईपलाईन को बार-बार सीवरेज सफाई कर्मीयों द्वारा सीमेन्ट व कंकरीट द्वारा बंद करने ओर कर्मचारियों के द्वारा हर बार पैसों की डिमांड करने के विरोध में उचित कार्यवही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एल एन मंत्री को ज्ञापन सोपा।  

वर्जन /पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल उपाध्याय ने बताया कि सिखवाल ब्राह्मण समाज का भवन तिलक नगर, पाली में आया हुआ है. जो रजिस्टर्ड है। उस भवन से जो पानी की धुलाई व सफाई का पानी का पाईप सीवरेज पाईप लाईन से जोड़ा गया है. जिससे पानी बाहर सडक पर नहीं फले व गन्दगी नहीं हो। भवन का सफाई शुल्क भी सिखवाल समाज के अध्यक्ष द्वारा नियमित नगर परिषद में जमा करवाया जाता रहा है। उसके बावजूद भी सीवरेज कर्मचारियों द्वारा भवन के पाईप लाईन में पत्थर व ईटे डाल कर बार-बार बंद कर देते है और परेशान करते है। कई बार नगर परिषद् को शिकायत की गई ।

उन्हें कहा कि कुछ समय के लिए समाधान होता है. उसके बाद वापस सफाई कर्मीयों द्वारा उस नाले को बद कर दिया जाता है, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। मुख्य मांग में कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही करवाई जाए। और हमारे समाज भवन में जो बार-बार शिवराज की समस्या आ रही है उसका उचित समाधान भी करवाया जाए। इस मौके पर कई सिखवाल समाज के लोग मौजूद रहे।