महवा विधायक ने तीन मुद्दो को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर रखी मांग
Mahua,MLA,met,the,Railway,Minister,regarding,three,issues,and,made,demands
महवा विधायक ने तीन मुद्दो को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर रखी मांग
दौसा। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सोमवार को नई दिल्ली में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मुद्दों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग रखी है। जिसमें महवा विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड मण्डावर में गोमती नगर एक्सप्रेस (19715/19716) का ठहराव करने का आग्रह किया। जिससे मेहंदीपुर बालाजी धाम, श्री महावीर जी जैन मंदिर और कैला देवी मंदिर आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने मण्डावर की सतानन्द कॉलोनी के रेलवे फाटक संख्या 82 पर दिनभर में करीब 80 बार बंद रहने से एम्बुलेंस और आमजनता को हो रही गंभीर परेशानी को दूर करने को लेकर एक अण्डर ग्राउण्ड ब्रिज बनवाने का भी निवेदन किया। वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने दौसा जिले के किसानों की समस्याओं को देखते हुए और आगामी वर्षों में उर्वरकों की समय पर आपूर्ति के लिए मण्डावर रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक प्वाइन्ट खुलवाने की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री से इन तीनों महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।