August Revolution Day was celebrated under the aegis of Pali District Congress Committee
पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया।
पाली /यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में पाली
"भारत छोड़ो आंदोलन" का ऐलान हुआ और अगले ही दिन 9 अगस्त को देश भर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जन सैलाब उमड पड़ा। करो या मरो यह केवल एक नारा नहीं था। बल्कि हर भारतीय के दिल की पुकार थी यह क्षण था जब भारत की जनता ने दृढ निश्चय किया--
"अब आजादी चाहिए, और हर कीमत पर लेकर रहेंगे।
पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि यह आंदोलन अंग्रेजों की हुकूमत की नीव हिला देने वाला सिद्ध हुआ।
पाली ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस पर हम उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हैं। जिन्होंने अपने प्राणो की आहुति देकर आजादी दिलाई।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पाली विधायक भीमराज भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हकीम भाई, पुर्व सभापति प्रदीप हिंगड, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, जिला संगठन महामंत्री भंवर राव, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद टांक, अमराराम पटेल, सज्जन बी राज, जिला महासचिव मेहबूब टी, रतन उदेश, सोशल मीडिया प्रभारी मांगुसिह दूदावत, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, महासचिव आमीन अली रंगरेज, जिला सचिव जुगराज चौहान, श्याम वागोरिया, दिलीप सिंह रावलवास, विक्रम चंदानी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, लक्ष्मण कच्छवाहा, दिनेश दवे, साबिर अशरफी, राजेंद्र मेघवाल, कान्तीलाल जीनगर, दुर्गाराम नायक सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।