नारी शक्ति दौड़ का आयोजन विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नारी शक्ति दौड़ का आयोजन विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नारी शक्ति दौड़ का आयोजन,विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

दौसा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र दौसा के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार ब्लॉक बैजुपाड़ा और बांदीकुई में सावित्री बाई फुले महिला मंडल निहालपुरा के तत्वावधान में 500 मीटर नारी शक्ति फिटनेस रन का रेलवे गांधी ग्राउंड में आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने बताया कि महिलाओं में आत्म देखभाल, फिटनेस की आवश्यकता के साथ साथ खुद के भविष्य को भी प्राथमिकता देने संबंधी जागरूकता लाने के लिए 500 मीटर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया ।
एनएसएस प्रभारी पूर्णिमा भार्गव ने हरी झंडी दिखाई। प्राचार्य प्रो. एम. एल गुर्जर एंव छात्रसंघ उपाध्यक्ष कोमल बैरवा द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मॉय भारत किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मीनू राजपूत, सावित्री बाई फुले महिला मंडल निहालपुरा अध्यक्ष प्रिया मेहरा, मनीषा कुमारी बैरवा, रेनु सैनी, पूजा कुमारी मीणा, मुस्कान मीरवाल, मोहसीन खांन, कुलदीप सिंह राजपूत, विजेन्द्र सिंह, महाराणा प्रताप युवा मंडल रानी का बास अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, नेहरू युवा मंडल दिलावरपुरा अध्यक्ष दीपक कुमार बैरवा, अरूण, दीपक बैरवा आदि युवा सहित महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।