नेशनल हाईवे-162 पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, कार गोवंश से टकराई

नेशनल हाईवे-162 पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, कार गोवंश से टकराई

नेशनल हाईवे-162 पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, कार गोवंश से टकराई

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत।  नेशनल हाईवे-162 पर रोड रोयल प्लाज़ा होटल, धाकडी बोर्ड के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। पाली से सोजत की ओर जा रहा एक परिवार अचानक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गया। इस हादसे में गोवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार भाई, पत्नी एवं बहन बाल-बाल बच गए। यदि कार पलट जाता तो एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।


नेशनल हाईवे-162 पर आए दिन आवारा गोवंश के कारण दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इससे न केवल गोवंश की जान जा रही है, बल्कि आम नागरिकों का जीवन भी लगातार खतरे में पड़ रहा है।
 टोल प्रबंधन द्वारा जब प्रतिदिन लाखों-करोड़ों रुपये टोल के रूप में वसूले जाते हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
यदि आज इस परिवार के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? केवल औपचारिक कार्रवाई या कुछ गोवंश हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। हाईवे पर घूम रहे सबी बेसहारा गोवंश की सुरक्षित व्यवस्था, मजबूत फेंसिंग, नियमित गश्त एवं प्रभावी निगरानी की तत्काल आवश्यकता है।
हम शासन-प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित टोल प्रबंधन से मांग करते हैं कि नेशनल हाईवे-162 पर गोवंश की सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मोके मोजुद- गोपुत्र दिनेश मेवाड़ा गोपुत्र राजस्थान प्रदेश प्रभारी, गौपुत्र रवी मेवाडा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौपुत्र जयदेव मेवाडा, गौपुत्र श्रवण मेवाडा,शुभ्रा  मोजुद थे।