14 एवं 15 फरवरी को प्रदेश भर के अधिवक्ता एकजुट होंगे पाली में

14 एवं 15 फरवरी को प्रदेश भर के अधिवक्ता एकजुट होंगे पाली में

राजस्थान भर के अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की सेमीनार पाली में

14 एवं 15 फरवरी को प्रदेश भर के अधिवक्ता एकजुट होंगे पाली में

ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने आयोजक पाली जिला अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के साथ किया पोस्टर विमोचन के साथ आगाज।

पाली 10 जनवरी। आगामी फरवरी माह के द्वितीय शनिवार एवं रविवार को संपुर्ण राजस्थान भर के अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की सेमीनार पाली जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी! कार्यक्रम का आगाज पोस्टर विमोचन के साथ जिला मुख्यालय पर राज ऐडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर एवं फेडरेशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने किया।

आयोजक जिला मुख्यालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एम जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विचार एवं आवाज उठाने हेतु ऑल राजस्थान ऐडवोकेट्स फेडरेशन गठित है! नवीन कार्यकारिणी के आग्रह पर फेडरेशन के तीनो अध्यक्षो लॉयर्स ऐसोशिएशन जोधपुर अध्यक्ष छोटू सिंह उदावत जयपुर ऐडवोकेट ऐसोशिएशन अध्यक्ष राम मनोहर एवं फेडरेशन सचिव रघु गौतम के द्वारा 26 दिसम्बर 25 को आयोजन के लिए निर्णय की पालना में पाली मुख्यालय पर पोस्टर विमोचन के साथ आगाज किया ! सेमीनार के प्रेरक मुख्यालय के अधिवक्तागण है।

सचिव मुकुल सोनी के अनुसार प्रारंभिक रूप से उपाध्यक्ष जबरसिंह हाथलाई के नेतृत्व मे कार्यकारिणी कुंदन चौहान, विक्रम सिंह भैसाना, सद्दाम काजी हेमाराम भवानी सिंह प्रवीण साहू सुरेश राजपुरोहित आयोजन की शुरुआत करेगी। वहीं जिले भर के पदाधिकारी मिलकर आयोजन करेंगे। प्रचार प्रसार एवं संपर्क हेतु अधिवक्ताओं सुमेर सिंह डॉ चंद्र भानु बाली अध्यक्ष विजय चौधरी रानी ललित दवे देसुरी मुकेश दवे सोजत दैवेन्रद्र व्यास, सुमेरपुर। की टीम का गठन किया गया है। आगामी बैठक में विस्तृत रूप प्रदान किया जाएगा। सह सचिव कुंदन चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय के पाली न्याय जगत के मुखिया जिला न्यायाधीश राजैव्द्र कुमार के सानिध्य में न्यायिक अधिकारिगण ने पोस्टर विमोचन कर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

मांगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन जिला स्तर के अधिवक्ताओं से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ऐलीवेशन वैलफेसर राशि में पारदर्शिता पुर्ण बढ़ोतरी, युवा कल्याण हेतु वैलफेयर फंड से स्टायपेंड राशि

की अदायगी, टार्गेटेड केसेज प्रक्रिया की समस्याओं के निराकरण सभी अधिकरणों ध्लोक अदालतों आदि में केवल प्रेक्टिसरत अधिवक्ता सामाजिक प्रतिनिधियो की नियुक्ति स्थानीय अधिवक्ताओं के संबंध में एकमात्र रूप से स्थानीय संघठनों के सत्यापन की मान्यता बिना काउंसिल के सदस्यों के हस्तक्षेप के बार काउंसिल की मीटिंग हर जिला मुख्यालय पर काउंसिल फण्ड से आयोजित करने, हर जिला मुख्यालय पर काउंसिल शाखा खोले जाने, शीतकालीन अवकाश में जिला मुख्यालय पर उच्च न्यायिक सेवा के एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को शीतकालीन मजिस्ट्रेट के रूप में सभी अतिरिक्त परिलाभ के साथ नियुक्त करने, हर न्यायिक अधिकारी के हर आदेश की सतर्कता कमेटी द्वारा जाँच करने हेतु व्यवस्था कर सतर्कता समितियां सशक्त रूप से गठित करने, न्यायिक आदेशों एवं अधिकारियों की जबाव देही सुनिश्चित करने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर पालना हेतु राज्य सरकार उच्च न्यायालय प्रशासन बार काउंसिल को बाध्य किया जाएगा। अधिवक्ता अधिवेशन के प्रेरक में मदन लाल सोनी सुमेरसिंह रजत व्यास चन्द्रभानु राजपुरोहित मनीष राजपुरोहित सीपी जोशी आदि है।