कर्पूरी ठाकुर को पर विचार गोष्ठी         

कर्पूरी ठाकुर को पर विचार गोष्ठी         

कर्पूरी ठाकुर को पर विचार गोष्ठी                 

पाली जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पिछड़ा वर्ग के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 103 वीं जंयती पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा की अध्यक्षता में कर्पूरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। इस दौरान जिला ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा ने कहा कि भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर का पिछड़े वर्ग और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका सशक्त नेतृत्व और योगदान हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़चढ़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि महावीरसिंह सुकरलाई, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई एवं ओबीसी शहर अध्यक्ष रमेश परिहार ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी प्रकाश सांखला ताराचन्द टांक ताराचन्द चन्दनानी दिनेश दवे मनीष पंवार आमीन अली सहित सेकड़ो कांग्रेसजन एवं ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता मौजूद थे।