मिड डे मिल को लेकर सौंपा ज्ञापन
मिड डे मिल को लेकर सौंपा ज्ञापन पाली /शहर की सरकारी स्कूलों मे वितरण हो रहे घटिया मीड डे मील को लेकर शिव सेना शिंदे ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा शिव सेना शिंदे का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन दे कर बताया कि पाली शहर की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी सेहत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मिड डे मील के नाम से पोषाहार खिलाया जा रहा है। यह पोषाहार स्कूल में ना बनाकर एक एनजीओ के माध्यम से बनवाकर सरकारी स्कूल तक पहुंचा जा रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से एनजीओ को लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। अगर हकीकत देखें तो एनजीओ हजारों विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रुपए बचाने के लिए एनजीओ सब्जी मंडी से सड़ी-गली सब्जियां लाता है। दाल महंगी होने के कारण दाल की मात्रा कम कर गेहूं का आटा डालता है ताकि दाल घाड़ी हो जाए। इससे सब्जियों की क्वालिटी बिल्कुल घटिया स्तर की हो जाती है। रोटियां कच्ची व जली होती है। खिचड़ी भी पानी की तरह ही स्कूल में पहुंचाई जा रही है। जहां पोषाहार पकाया जा रहा है वहां से विद्यालय की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे में पोषाहार स्कूलों तक पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है। जिस बच्चे खा भी नहीं सकते। पाली के प्रमुख समाचार पत्र इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर भी समाचार प्रकाशित वह प्रसारण किए गए हैं। बावजूद इसके शिक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों ने एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी में यह भी है कि जिस स्कूल में मिड डे मील प्रभारी है उसको एनजीओ की और पोषाहार की अच्छी रिपोर्ट देने के लिए प्रतिमा मोटी रकम दी जा रही है। माह के अंत में बिल पास करने के लिए एनजीओ की ओर से बड़ी रकम दी जाती है ओर बच्चो की सेहत के साथ खुले आम खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके चलते शिक्षा विभाग अजमेर अधिकारी सभी मोन धारण हैं। ज्ञापन दे कर चेताया गया की आगामी 5 दिनों मे मिड डे मील बनाने वाले एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की गई तो शिव सेना शिंदे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बहार प्रदर्शन करेगी ज्ञापन देते समय जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी जिला प्रवक्ता राजु देवासी जिला मंत्री मगराज पादरली नगर प्रमुख उदय शेट्टी उप नगर प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा मोजुद थे.