पाली को मिली ये दो बड़ी सौगातें

पाली को मिली ये दो बड़ी सौगातें

पाली को मिली ये दो बड़ी सौगातें

पाली। राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिव्या कुमारी ने बजट बहस के जवाब के दौरान पाली जिले के लिए दो घोषणाएं की ।

 मंत्री ने बांडी नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं जबकि दूसरी बड़ी घोषणा में पाली और बालोतरा की फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को पचपदरा तक पहुंचाने की परियोजना के लिए डीपीआर तैयारकरने के लिए बजट प्रावधान किया है। पाली शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित बांडी नदी पर पुल को डबल बनाने की बात रखी यह पुल 1978 में बना था। वर्ष 2014 में इसे जर्जर घोषित किया गया था एवं वर्ष 2023 में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में भी इस पुल के कभी भी ढहने की चेतावनी दी जा चुकी है।

वही दूसरी ओर पाली की कपड़ा इकाइयों से निष्ठावित रासायनिक पानी वर्षों से बांडी और जोजरी नदियों को प्रदूषित कर रहा है। अब सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है जिसके तहत फैक्ट्रियों का ट्रीटेड प्रदूषित पानी पाइपलाइन के जरिए 100 से 120 किलोमीटर दूर पचपदरा स्थित रिफाइनरी तक पहुंचाया जाएगा। इस पर 700 से 1000 करोड़ रुपए तक खर्च आ सकता है।

फिलहाल सरकार ने इसके लिए डीपीआर बनाने की घोषणा की है, बजट आवंटन अभी शेष है। दोनों ही घोषणा से भाजपा व कांग्रेस के नेता गेन लेने की चेष्टा कह रहें हैँ.