मंदिर पाटोत्सव कार्यक्रम का हुआ पोस्टर विमोचन
श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर फतेहसागर के 50वें पाटोत्सव कार्यक्रम का हुआ पोस्टर विमोचन
दो दिवसीय कार्यक्रम 22 व 23 फरवरी को
जोधपुर। फतेहसागर स्थित श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर के 50वें पाटोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम 22 व 23 फरवरी को श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान फतेहसागर -गुलाब सागर जोधपुर द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा जिसका पोस्टर विमोचन किया गया।
प्रकाश शर्मा सचिव ने बताया कि पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुनील त्रिवेदी कैलाश चंद्र त्रिवेदी उमाशंकर श्रीमाली श्रीमती शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष विक्रान्त दवे पं. मनीष बोहरा अरुण व्यास विवेक शर्मा मनोज व्यास, रविन्द्र ओझा, पुनीत दवे सुरेश शर्मा राजीव दवे प्रशांत ओझा प्रमोद व्यास, श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी श्रीमती आराधना व्यास श्रीमती आशा दवे श्रीमती मंगला दवे इत्यादि के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित हुए।
सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष ने बताया कि राज राजेश्वरी श्री महालक्ष्मी माताजी की मूर्ति व शिव परिवार की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा आज से 50 वर्ष पूर्व की गई थी। श्री महालक्ष्मी माताजी के मंदिर निर्माण को 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें पाटोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन दिनांक 22 फरवरी 2026 को ध्वजा रोहण 2.15 बजे शोभायात्रा 2.30 बजे भामाशाह सम्मान समारोह शाम 5.30 बजे होगा वहीं मातृशक्ति द्वारा रातिजोगा रात्रि 9.00 बजे किया जाएगा।
पाटोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन 23 फरवरी 2026 को रुद्राभिषेक 2.30 बजे आरती शाम 6.00 बजे होगी।
मनीष बोहरा ने बताया कि शोभा यात्रा दोपहर में 2.30 बजे श्री महालक्ष्मी मंदिर फतेहसागर से बैंड बाजा के साथ रवाना होकर महावीर प्याऊ अजय चौक बागर चौक विजय चौक राज क्लिनिक होते हुए श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर फतेहसागर पहुंचेगी। शोभा यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।