युवाओं ने किया गांधीजी को नमन*
*युवाओं ने किया गांधीजी को नमन*
*शहीद दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि*
पाली 30 जनवरी/ मेरा युवा भारत, पाली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन बांगड़ स्टेडियम पाली में किया गया। जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा गांधीजी के जीवन विचारों एवं उनसे प्राप्त प्रेरणा विषय पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता युवाओं को माय भारत केन्द्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को माय भारत की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनसे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रभारी जलेसिंह लहरीदास वैष्णव ऐश्वर्या कॉलेज निदेशक ताजवीर सिंह, गजेन्द्र कुमार भंवरसिंह राजपुरोहित गिरधारीलाल सैन धनराज भाटी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।