पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफतार पुलिस थाना सोजतरोड की बडी कार्यवाही

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफतार  पुलिस थाना सोजतरोड की बडी कार्यवाही

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफतार

पुलिस थाना सोजतरोड की बडी कार्यवाही 

पत्नी द्वारा घरेलु बात को लेकर झगडा होने पर गुस्से में आकर की थी पति की हत्या

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पति की हत्या के मामले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने ही पति की हत्या की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। श्रीमती कमला निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि 02.02.2026 को थाना सोजतरोड पर सूचना मिली कि थाना हल्का क्षेत्र ग्राम गुडागिरी में पत्नी द्वारा अपने पति के साथ झगडा एवं मारपीट कर मुह व गला दबाकर हत्या कर दी है वगैरा सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच घटना स्थल को सुरक्षित किया गया एवं मृतक बस्तीराम पुत्र भुराराम निवासी गुडागिरी की लाश को सुरक्षित मोर्चरी में रखवाया गया, एमओबी व एफएसएल टीम से साक्ष्य संकलन किये गये। मृतक के चचेरे भाई दिनेश पुत्र तेजाराम निवासी सेहवाज जिला पाली द्वारा उपरोक्त तथ्यो की पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 24 दिनांक 03.02.2026 धारा 103 (1) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में एवं जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, व रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं साक्ष्यो का संकलन कर प्रकरण में आरोपीया मंजु बुनकर पत्नी स्व. बस्तीराम निवासी आरपीएस कॉलोनी रावत भाटा जिला चितौडगढ हाल ग्राम गुडागिरी जिला पाली को दिनांक 05.02. 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।

इन्होंने दिया कार्यवाही को अंजाम :-

01 श्रीमती कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़

02 श्री राजेन्द्र प्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड

03 श्री राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड

04 श्री रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड

05 श्री जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड

06 श्रीमती किनिया मकानि 1411 पुलिस थाना सोजतरोड

07 श्री भरत गौड कानि. 909 पुलिस थाना सोजतरोड

08 श्री नवरतन कानि 1024 पुलिस थाना सोजतरोड

09 श्री प्रकाशराम कानि 910 पुलिस थाना सोजतरोड