अवैध बजरी खनन परिवहन में ट्रेक्टर ट्रोली के साथ एक मुलजिम गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन परिवहन में ट्रेक्टर ट्रोली के साथ एक मुलजिम गिरफ्तार
रोहट /पुलिस गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन करने के मामले में ट्रेक्टर ट्राली सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैँ. थानाधिकारी पदमपालसिंह पुलिस थाना रोहट को जरिये खास मुखबिर के ईतला मिली कि मण्डली दर्जीयान से भाकरीवाला की तरफ अवैध बजरी से ट्रोली भर कर एक ट्रेक्टर आ रहा है। जिस पर नाकाबन्दी कर अवैध बजरी भरकर मण्डली दर्जीयान से भाकरीवाला की तरफ आ रहे बिना नम्बरी ट्रेक्टर ट्रोली को चैक करने पर ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई पायी जाने पर ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त कर मुलजिम शेषाराम पुत्र रामाराम को गिरफ्तार कर प्रकरण धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट 303 (2) बीएनएस में मे दर्ज किया गया।