सीवरेज जाम होने से किया विरोध   

सीवरेज जाम होने से किया विरोध   

सीवरेज जाम होने से किया विरोध                   जालोर/ शहर में लोगों ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और सांसद लुंबाराम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर में सीवरेज जाम होने से लोगों में आक्रोश है।

मंगलवार को हेड पोस्ट ऑफिस रोड पर लोगों ने मुख्य सचेतक, सांसद और नगर परिषद सभापति के नाम का बैनर लगाकर रोड जाम कर दिया। 

जालोर में दो दिन प्रदर्शन सोमवार से चल रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी रास्ता जाम किया गया।बैनर पर मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी और नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक के राज में जालोर में विकास बह रहा है लिख रखा था.

बैनर को सीवरेज के गड्ढे के ऊपर लगाया गया। लोगों ने करीब 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शनकर नारेबाजी की।

 पुलिस व नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और काम शुरू किया।

लोगों का कहना है कि करीब एक साल पहले एक करोड़ की लागत से रोड बनी थी। लेकिन रोड अभी से टूट गई। सीवरेज जाम हो गया। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है।

जालोर में सड़क व सीवरेज निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है।  

लोगों ने नगर परिषद के कार्मिकों से कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान करदो , नहीं तो बाजार में लोग निपटेंगे.

पहले भी शहर में बिछाई सीवरेज लाईन के दौरान 8 इंच की लाइन बिछाई थी। इससे सीवरेज जाम हो गई थी।अभी भी शहर में 25 करोड़ से सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसमें 8 इंच की लाइन का उपयोग किया जा रहा है।