जीप ट्रक भिंडत 13 घायल
जीप ट्रक भिंडत 13 घायल देसूरी / जिले के देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर केटर्स से भरी जीप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर होने से हादसे में जीप सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले देसूरी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह करीब 3. 35 बजे हुआ। जीप में केटर्स का काम करने वाले युवक सवार थे जो देवगढ़ से आबूरोड की ओर जा रहे थे। देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जीप की टक्कर हो गई।
टक्कर से जीप और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। जीप में सवार सभी 13 जने घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को देसूरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां सभी का इलाज जारी है।हादसे में फिरोजाबाद निवासी संजय पुत्र छोटेलाल आगरा निवासी मनोज पुत्र चरणसिंह उत्तर प्रदेश निवासी राजा पुत्र अजय कुमार फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार सीताराम पुत्र बद्रीलाल, सौरभ अलवर निवासी जीतू पुत्र कैलाश कुमार फिरोजाबाद निवासी पंकज पुत्र सतीशचंद्र बलाड़ा निवासी राजू पुत्र रेहमान सारणिया, ब्यावर निवासी सलीम पुत्र मंगलाराम तथा गुड़ा सेवरिया निवासी रतन पुत्र गोमाराम घायल हो गए।