विभिन्न आयोजनों में कैबिनट मंन्त्री ने की शिरकत’
विभिन्न आयोजनों में कैबिनट मंन्त्री ने की शिरकत’
पाली 24 जनवरी। पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने पाली प्रवास के दौरान शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने बांकली गांव में बांकली मांता के उपासक भक्त ब्रह्मलीन घांची मोटाराम गेना बोराणा के देवलोक गमन के उपलक्ष में आयोजित भंडारा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने श्री खेडादेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कुमावत ने उपस्थितजनों को विगत दो वर्षों में द्वारा किसानों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मंत्री कुमावत ने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज जी की असीम कृपा से हम सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का विस्तार हो यही प्रार्थना है। इस मौके पर महंत तीर्थ गिरी जी महाराज, श्री मलेश्वर महादेव मठ मंडवारिया (सिरोही) महामंडलेश्वर स्वामी संतोष गिरीमहाराज भाद्राजून महंत श लेहर भारती जी महाराज, रेवानाथा जी अखाड़ा बड़ गांव मठ सिरोही अभय भारती जी महाराज फूलेश्वर महादेव मंदिर कोट बालियान महंत दिंगबर उध्रर्वान महाराज आश्रम जावाल आदि संतों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।