Aimim पार्टी राजस्थान की मीटिंग हुई आयोजित 

Aimim पार्टी राजस्थान की मीटिंग हुई आयोजित 

Aimim पार्टी राजस्थान की मीटिंग हुई आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जयपुर। Aimim पार्टी राजस्थान की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष जमील ख़ान और उपाध्यक्ष बाबू भाई फिर्ज वाला व लुकमान साहब की अध्यक्षता में हुई उक्त मीटिंग में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मिटिंग में बूंदी,जैसलमेर,नागौर,के नए सदस्यों ने भी पार्टी जॉइन कि जिसमे सूर्या प्रकाश ने भी पार्टी जॉइन की और एक कलाम बहुत ही एक अछे अंदाज़ में पढ़ा और आने वाले निकाय चुनाव की तैयारी करने का एलान किया गया।

मीटिंग को प्रदेश अध्यक्ष जमील ख़ान ने संबोधित किया । विधानसभा के हर वार्ड में मजबूती लाने के लिए हर घर से सदस्य जोड़ने को कहा गया साथ में महिलाओं को भी पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया गया। जोधपुर से जिला प्रभारी फिरोज ख़ान अब्बासी और जिला अध्यक्ष मो इमरान खिलजी ने जोधपुर में हुए Aimim पार्टी के समस्त कार्यो की सूची और जिले सूची विधानसभा व वार्ड की सूची प्रदेश अध्यक्ष को दी गई। उक्त जानकारी प्रभारी फिरोज ख़ान अब्बासी व जिला अध्यक्ष मो इमरान खिलजी ने दी।