पानी की नियमित एवं पर्याप्त सप्लाई को लेकर उपखण्ड अधिकारी सोजत को सौंपा ज्ञापन
पानी की नियमित एवं पर्याप्त सप्लाई को लेकर उपखण्ड अधिकारी सोजत को सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत, 20 अगस्त 2026 सोजत शहर में VARD NO-11 मे पानी की अनियमित एवं अपर्याप्त सप्लाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने उपखण्ड अधिकारी सोजत , रवी प्रकाश को शिकायत पंत्र सौंपकर पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड न 11 दस दिनो से पानी नही आ रहा हे व पिछले कई वर्षों से पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है गदा पानी आता हे । पानी निर्धारित समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि पानी की सप्लाई का समय निर्धारित कर नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए तथा स्वच्छ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करवाने तथा आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
मोजुद- पार्षद प्रत्याशी गौपुत्र दिनेश मेवाडा, श्रवण साखला, दिनेश आसेरी, महेश आसेरी, गणपत चौहान, फकीरचंद गीता देवी मेवाडा, पूर्व पार्षद केलाश देवी मेवाडा, छिनकी देवी आसेरी, रुपाराम चौहान,रवी मेवाडा कमला देवी मेवाडा, मनीश,चौहान, केलाश चौहान, संतोष देवी मेवाड़ा, प्रकाश मेवाडा, ताराचंद मेवाड़ा, ताराचंद चितारा, विशाल चितारा, जितेंद्र चितारा, ओमप्रकाश चितारा, हनुमान चौहान, थानाराम पंवार, मुकेश पंवार, सहसाराम पंवार, महेंद्र सैन, विक्रम सेन, मुकेश वैष्णव, आशीष सोनी, जितेंद्र सोनी, आदी मोजुद रहै..