43 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर दो मुलजिम गिरफ्तार

43 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर दो मुलजिम गिरफ्तार

43 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर 02 मुलजिम को किया गिरफ्ता

 पाली / रानी पुलिस ने 43 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर दो मुलजिम को किया गिरफ्तार हैँ. साथ ही अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो नम्बर आजे 19 सीबी 7497 को किया जब्त ।

आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे ऑपरेशन "प्रहार" के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर धरपकड़ करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिस पर पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत आज आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी मय जाप्ता द्वारा कस्बा नाडोल में नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चैक करना शुरू किया गया इसी दौरान उदयपुर से जोधपुर की तरफ खारडा रोड पर जा रही एक कार अल्टो नम्बर आरजे 19 सीबी 7497 को रूकवा कर चैक किया गया तो कार का चालक महेश पुत्र छोगाराम उम्र 22 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी पिपरली थाना लुणी जोधपुर आयुक्तालय व कार में सवार महेन्द्र पुत्र बाबुलाल उम्र 20 साल निवासी डोली पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा के कार में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 43 किलोग्राम पाया जाने पर बरामद किया गया। उl मुल्जिमान के खिलाफ जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजिबद्व कर डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के संबंध मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।