कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलेगी राहत 

कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलेगी राहत 

कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलेगी राहत                                      जयपुर /राजस्थान के लाखों कर्मचारियों- पेंशनर्स को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार नई 'लिटिगेशन पॉलिसी-2026' लाने जा रही है। इसके तहत सरकार एक प्रभावी और जिम्मेदार शिकायत दूर करने का तंत्र बनाएगी। हर विभाग में कानूनी पृष्ठभूमि वाले नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके भी तीन स्तर होंगे। पहले स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी की समस्या उससे ऊपर लेवल की कमेटी सुलझाएगी। जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा ।

 अब पेंशनर व कार्मिकों को अपनी समस्या लेकर सीधे कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशन-प्रमोशन-सैलरी से लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई जैसे कानूनी मसले विभाग के अधिकारी ही निपटाएंगे।

नई लिटिगेशन पॉलिसी-2026 के तहत हर विभाग में 3 स्तर पर कमेटियां गठित होंगी। यानी कर्मचारी की समस्या सुनने और उसके समाधान करने का तंत्र तीन स्तर पर काम करेगा।