एसआईआर कार्यक्रम में बच्चे भी निभा रहे भूमिका
एसआईआर कार्यक्रम में आमजन को जागरूक करने में बच्चे भी बढ़ चढ कर ले रहे है हिस्सा
पाली 27 नवम्बर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा भी आमजन को जागरूक करने का एक अनूठा उदाहरण पेश किया गया है पाली शहर के वन्देमातरम एवर ग्रीन अकादमी स्कूल के कक्षा 6 व कक्षा 4 में पढ़ने वाले शौर्यवीर सिंह तथा मनवीर सिंह ने आमजन को जागरुक करने के लिए करीब डेढ़ मिनिट का कार्टून वीडियो बनाकर जनता को जागरूक करने में सहयोग किया।
बनाए गए कार्टून वीडियों में बच्चों ने अपने गृह कार्य को समय पर पूरा करने के, साथ-साथ अपने माता पिता को भी सीख दी हैं कि बी.एल.लो. अंकल के काम में सहयोग करके, हम सभी को अपने मतदान के अधिकार के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाये रखना हैं और इसके लिए हमें बीएलओ द्वारा दिये गए एसआईआर फॉर्म को समय पर भर कर, अपनी नवीनतम फोटो लगा कर हस्ताक्षर करके देना हैं ताकि वो समय पर अपना फॉर्म ऑनलाइन कर पाये और हमारा नाम निर्वाचक नामावली में बना रहे।
इस वीडियो के माध्यम से बच्चों ने भारत के डिजिटल युग की बात करते हुए बताया हैं कि आम जन भी अपने मोबाइल के माध्यम से ECINET APP या https://voters.eci.gov.in साइट से स्वयं भर सकते है। छोटे बच्चों ने इसके लिए लिए एक क्यू आर कोड भी बनाया है जिसे स्कैन करते ही विडिओ लिंक ओपन हो जाता हैं जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एल. एन. मंत्री ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इस वीडियो को यूट्यूब चैनल distric collector & magistrate pali पर अपलोड करवाया ताकि आमजन तक इस महत्वपूर्ण कार्य की जानकारी पहुँच सके। कुछ ही दिनों में सैकड़ो लोगों द्वारा इस वीडियो से प्रेरित होकर अपने एसआईआर कार्य को समय पर पूरा किया हैं।