मामुम भाई ,बहन की हत्या रेप , पाली जिले  सिरियारी थाना क्षैत्र के आरोपी को जोधपुर हाईकोर्ट ने किया बरी रेप व हत्या का आरोपी बरी

 मामुम भाई ,बहन की हत्या रेप , पाली जिले  सिरियारी थाना क्षैत्र के आरोपी को जोधपुर हाईकोर्ट ने किया बरी  रेप व हत्या का आरोपी बरी

 मामुम भाई ,बहन की हत्या रेप , पाली जिले  सिरियारी थाना क्षैत्र के आरोपी को जोधपुर हाईकोर्ट ने किया बरी

THE BHASWAR TIMES NEWS

रेप व हत्या का आरोपी बरी

जोधपुर /राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने पाली जिले में दो मासूम भाई-बहन की हत्या और बच्ची से रेप के आरोपी को बरी कर दिया। 

जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस अनुरूप सिंघी की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन (पीड़ित) पक्ष आरोपी के खिलाफ कोई ठोस या परिस्थिति जन्य सबूत पेश नहीं कर सका।


हाईकोर्ट ने अर्जुनसिंह की अपील स्वीकार करते हुए 11 दिसंबर 2023 का फैसला रद्द कर दिया गया। अर्जुनसिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया और मर्डर रेफरेंस को खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने आदेश दिया कि यदि अर्जुनसिंह किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो उसे तुरंत रिहा किया जाए।

पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के एक गांव के 13 साल के किशोर और 10 साल की बच्ची के शव जंगल में मिले थे। एक मई 2023 को दोनों बच्चे दोपहर में बकरियां चराने गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। पिता और चाचा को 3 मई की सुबह करीब 7:30 बजे झाड़ियों में किशोर का शव मिला। इससे करीब 400 मीटर दूर बिना कपड़ों के बच्ची का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने 9 मई को अर्जुनसिंह को गिरफ्तार किया था।