साइड को लेकर दो पक्ष भिड़े 5 घायल
साइड को लेकर दो पक्ष भिड़े 5 घायल जालोर/ जिले के आहोर थाना क्षेत्र के कानीवाड़ा में गुरुवार की शाम अपनी दुकान के आगे बाइक लेकर खड़े युवक से साइड को लेकर दो गुट में विवाद हो गया। इसके बाद कार सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। व्यापारी के साथ उसके परिवार की 2 महिला समेत 5 लोगों के साथ मारपीट की। जिससे दो महिला गंभीर घायल होने पर पाली रेफर किया।
आहोर थाने के एएसआई मूंगाराम ने बताया कि आहोर के ऊण गाव निवासी रमेश सिंह पुत्र जोधासिंह राजपुरोहित अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान राहुल पुत्र कुकाराम अपनी बाइक को लेकर कार के आगे-आगे आया और दुकान के आगे रुका तो पीछे से कार लेकर आ रहे रमेश सिंह ने साइड नहीं देने कुछ बोल दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
जिसके बाद रमेश सिंह और राहुल गर्ग के बीच हाथापाई हो गई। रमेश सिंह के मुंह से खून आ गया। जिसके बाद रमेश ने अपने अन्य साथियों को बुला कर दुकान पर काम कर रहे राहुल गर्ग उत्तम गर्ग पुत्र कुकाराम व उसके पिता कुकाराम गर्ग व दुकान पर पानी भरने के लिए आई कुकाराम की पत्नी सरिया देवी व बेटी संगीता के साथ मारपीट की।
एएसआई मूंगाराम ने बताया कि मामला शांत हो गया। और घायलों को इलाज के लिए जालोर भेजा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई हैं।पीड़ित की ओर से रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
मारपीट में कानीवाड़ा निवासी कुकाराम की पत्नी सरिया देवी व उसकी बेटी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां गंभीर स्थित में सरिया देवी व संगीता को पाली रेफर किया। जिसके बाद परिजन उचित इलाज के लिए पालनपुर लेकर गए।
विवाद के बाद मामला इतना गरमाया कि दुकान के सामने भीड़ हो गई। सूचना पर आहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मामला बिगड़ता देख कर जालोर जिला मुख्यालय से भारी पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा। सूचना पर आहोर डीएसपी दशरथ सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब 2 घंटे तक कानीवाड़ा मंदिर पुलिस छावनी बना रहा हैं। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया