कुत्ते की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार युवक की हुई मौत
पाली / बाइक सवार कुत्ते से टकराकर सिर के बल नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई।
मृतक जेताजी गुड़ा निवासी भरत पुत्र राणाराम मंगलवार शाम करीब 4 बजे बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान जैतपुर चौराहे के पास अचानक उसकी बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया। जिससे टकराने से वह सिर के बल बाइक से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर घायल भरत को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसको मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्युरी में रखवाई। 22 वर्षीय मृतक भरत की पत्नी गर्भवती हैँ.