पेंशनर समाज मनाएंगा पेंशनर्स डे, पेंशनर का होगा सम्मान
पेंशनर समाज मनाएंगा पेंशनर्स डे, पेंशनर का होगा सम्मान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत अध्यक्ष लालचंद मोयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 17 दिसंबर, को पेंशनर्स डे पर पेंशनर भवन सोजत के सभा भवन में प्रातः 11 बजे पेंशनर डे मनाया जाऐंगा इस मौके एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी रखा गया हैं। उल्लेखनीय है कि पेंशनर समाज उपशाखा सोजत द्वारा सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं जिसके तहत सभी पेंशनरों के लिए उनकी पारिवारिक पेंशन, मातृ शिशु दुग्धपान कक्ष,डायलिसिस कक्ष, वार्षिक उत्सव, रोडवेज पास के लिए कैम्प, आंखों का कैंप, आयुर्वेद शिविर,मूक पशु पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र, एवं कोविड काल में सेवा सहित जीवित प्रमाणपत्र तैयार करने में सराहनीय सहयोग दिया जाता रहा है। पेंशनर समाज अध्यक्ष मोयल की अगुवाई में राम स्वरूप भटनागर,सत्तु सिह भाटी, अशोक सैन, चेतन व्यास, शिवलाल जोशी, रशीद गोरी, महेंद्र माथुर, सहित कई पेंशनर जुटे हुए हैं।