बभाण विद्यालय में भामाशाह ने बाटे स्वेटर
बभाण विद्यालय में भामाशाह ने बाटे स्वेटर
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण में भामाशाह रोशनलाल नाहर तेरापंथ संघ परिषद पाली ने कक्षा पहली से पांचवी तक के छोटे बच्चों को अपने हाथों से स्वेटर प्रदान किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पाली से तेरापंथ संघ परिषद के रोशनलाल नाहर ने सर्दी को देखते हुए कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को स्वेटर प्रदान किए। वही नाहर ने समीप के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामाजी के वाडिया के बच्चों को भी स्वेटर प्रदान किए।
रोशनलाल नाहर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पाली जिले के अंतिम छोर का विद्यालय है इसलिए यहां कोई भौतिक सुख सुविधा की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी भामाशाहो को इस विद्यालय में अपना योगदान देना चाहिए। नाहर ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विद्यालय के लिए में हमेशा तत्पर रहूंगा। साथ ही पिछले चार बरसो के बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने की प्रधानाचार्य जी की भूरी भूरी प्रशंसा की, साथ ही सभी बच्चों के ब्लेजर पहना देख बड़े प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम मे पुर्व सरपंच मनोहर सिंह , प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत, रोशनलाल नाहर, अविनाश चौहान, भगवानसिंह मेवड़ा , बाबूसिंह, नीमसिंह, वरिष्ठ अध्यापक तेजसिंहजैतावत, अमरचंद सामरिया, पियूष भटनागर, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, भरत वैष्णव, इंद्रसिंह रावत, विकास यादव, कनिष्ठ लिपिक सीताराम जाट आदि उपस्थित रहे।