सोजत के बाबूलाल टाक को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
*सोजत के बाबूलाल टाक को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि*
*भारत सरकार द्वारा अप्रूव LPAC नई दिल्ली देगा मानद उपाधि।*
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। शिक्षाविद बाबुलाल टाक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व हाल ही में "चाइल्ड डेवलपमेंट इन एजुकेशन "व "प्रिंसिपल ऑफ द टीचिंग"जैसे विषयों पर अपने शोध पूर्ण कर अपने शैक्षणिक अनुभवों, शैक्षणिक योग्यता,प्रमाण पत्र,प्रशस्ति पत्रो को भारत सरकार द्वारा अप्रूवल संस्थान LPAC को भेजा जहाँ से भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कॉपरेट एफियर्स,मिनिस्ट्री ऑफ़ MSME व नीति आयोग द्वारा अप्रूवल होने के बाद 18 दिसंबर को LPAC कॉउन्सिल नई दिल्ली द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित विशाल दीक्षांत समारोह में "डॉक्टरेट"की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
कार्यक्रम में केन्दीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार व दिल्ली केबिनेट मंत्री NAFED के राष्ट्रीय निदेशक भारत सरकार दिल्ली प्रदेश प्रभारी अशोक ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में टाक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जायेगी।
टाक सोजत क्षेत्र के गागुड़ा स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान है तथा निजी स्कूल असोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके है ।साथ ही राजकीय व निजी विद्यालय संस्था प्रधान वाकपीठ के उपाध्यक्ष पद पर भी रहै है ।इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हिंदी दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भी सम्मानित हो चुके है टाक को एजुकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड व शून्य निवेश पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए श्री अरविंदो सोसायटी नई दिल्ली द्वारा टीचर इन्नोवेशन अवॉर्ड द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।