नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए 800 मीटर की होगी दौड़
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए 800 मीटर की होगी दौड़
पाली 13 नवम्बर/पाली जिले में 500 नवीन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के नामांकन के लिए बांगड़ स्टेडियम में 23 व 24 नवम्बर को प्रातः 9 बजे 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी।
नागरीक सुरक्षा के उपनियंत्रक ने बताया कि नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पाली जिले में 500 नवीन नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवको के नामांकन हेतु बागड़ स्टेडियम पाली में 23 व 24 नवम्बर को प्रातः 9 बजे 800 मीटर दौड़ का आयोजित होगी। जिसमें नागरिक सुरक्षा स्वंय सेवक के नामांकन के लिए दौड़ कार्यक्रम में 23 नवम्बर को आवेदन पत्र क्रमांक 20250001 से 20250650 तक एवं 24 नवम्बर को को आवेदन पत्र क्रमांक 20250651 से 20251165 तक
समस्त आवेदनकर्ता दौड में सम्मेलित होने के लिए साधारण कागज पर स्वयं का फिटनेश संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करेगें। दौड़ में भाग लेने के लिए नवीनतम फोटो युक्त मूल पहचान पत्र आधारकार्ड लेकर उपस्थित होंगें तभी दौड में प्रवेश दिया जायेगा। यदि कोई अभ्यर्थी नियत तिथि व नियत समय पर देरी या विलम्ब से पहुँचने पर दौड़ में प्रवेश नहीं दिया जायेगा साथ ही यदि कोई आवेदक दौड में सम्मेलित नहीं होता है तो उसकी पात्रता निरस्त कर जायेगी।
---------