झोपडी में डेढ़ लाख की अवैध देशी शराब बरामद

झोपडी में डेढ़ लाख की अवैध देशी शराब बरामद

झोपडी में डेढ़ लाख की अवैध देशी शराब बरामद

द भास्वर टाईम्स सामाचार पत्र

 पाली/पाली जिले के सोजत निकटतम गांव सुरायता क्षेत्र सुनसान जंगल में बनी एक पुरानी झोपड़ी में लाखों रुपए की शराब जब्त करने की कार्रवाई रविवार को पुलिस ने की। मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
पाली जिले के शिवपुरा थाने के एसएचओ ऊर्जाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सुरायता गांव के निकट जंगल में बनी एक झोपड़ी में शराब का स्टॉक किया हुआ है। इस पर एएसआई पुखाराम टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।तलाशी में झोपड़ी में 34 कार्टन देसी शराब मिली। जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस शराब को जब्त कर थाने ले आई। मामले में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि सुरायता गांव निवासी बालाराम पुत्र ढलगाराम ने यहां शराब रखी थी। इस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।