खिलाडियो का ट्रायल सम्पन्न

खिलाडियो का ट्रायल सम्पन्न

राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाडियो का ट्रायल सम्पन्न

पाली 2 अप्रेल। प्रदेश के अलवर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुआ संपन्न हुआ।

   पाली जिला पावरलिफ्टिंग अध्यक्ष किशन कुमार व सचिव बंशीलाल चौहान के सानिध्य में सिटी क्लब जिम बैनर तले जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग की ओर से 2 बालिकाएं व 9 बालको का चयन सहायक रेफरी सुरेश राणा गौरव शर्मा के नेतृत्व में हुआ। चयनित प्रतियोगी शुक्रवार को प्रतियोगिता मे भाग लेने रवाना होगें। जिनमे बालिकाएं करिश्मा पवार हिमांशी कवर बालक वर्ग मे गोविंद कुमार यश परिहार निखिल पवार श्रवण सिंह शुभम अक्षय बंजारा कुंदन सिंह निखिल देवांकर शामिल होंगे।