हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा
हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा पाली / शहर में गुरुवार को भगवान हनुमान की जयंती पर सनातनी सेना की ओर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर के आदर्श नगर शीतला माता मंदिर से सुबह शोभायात्रा रवाना हुई।जो अम्बेडकर सर्किल सूरजपोल सोमनाथ मंदिर सर्राफा बाजार पानी दरवाजा, भेरूघाट, गांधी मूर्ति होते हुए गीता सत्संग भवन पहुंच सम्पन्न हुई। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का स्वागत किया।
इससे पहले सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा की अगुवाई घुड़सवार कर रहा था। पूरे रास्ते श्रद्धालु भगवान हनुमान के जयकारे लगा रहे थे। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में विभिन्न झाँकियां व भक्त जन एवं माथे पर लोठियां लेकर माता बहने चल रही थी. हनुमान रामपरिवार सहित कई झाँकियां शोभायात्रा में शामिल हुई.