अपराधी मालाराम गिरफ्तार
अपराधी मालाराम गिरफ्तार फलोदी /कुख्यात डोडा पोस्त तस्कर एवं 40 हजार रूपये का ईनामी अपराधी मालाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया हें.
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर राजेश मीणा ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के तीन अलग-अलग जिलों में 8 साल से फरार चल रहे 40 हजार का ईनाम घोषित अपराधी मालाराम पुत्र हड़मानराम विश्नोई निवासी छितरबेरा थाना भोजासर को रेंज स्तरीय स्पेशल टीम ने भोजासर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मालाराम आले दर्जे का डोडा पोस्त तस्कर है। जिसके विरूद्ध वर्ष 2011 में थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ वर्ष 2017 में थाना मसूदा जिला अजमेर एवं वर्ष 2017 में थाना बालेसर जोधपुर ग्रामीण में डोडा-पोस्त तस्करी के प्रकरण दर्ज हुए।
उपरोक्त प्रकरणों में जमानत होते ही मालाराम पुनः डोडा पोस्त की तस्करी करने लग गया। वर्ष 2018 में मालाराम का 22 क्विटल डोडा पोस्त से भरा ट्रक बालेसर में पकड़ा गया। जिसमें वर्ष 2018 से मालाराम फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा 25हजार रूपये का ईनाम की घोषणा की हुई है।
वर्ष 2019 में मालाराम का एक और ट्रक पुलिस थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ में पकड़ा गया। जिसमें मालाराम फरार चल रहा है एवं 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।
वर्ष 2021 में डोडा पोस्त से भरी एस०यू०वी० गाड़ी पुलिस थाना सदर जिला चितोड़गढ़ में पकड़ी गयी। इस प्रकरण में भी मालाराम फरार चल रहा है तथा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।
कुख्यात तस्कर मालाराम ने फरारी के दौरान मेवाड़ क्षेत्र में रहकर अपना काला कारोबार जारी रखा। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये छद्म नाम से विभिन्न स्थानों पर रहा। मालाराम के हाल ही में नववर्ष पर अपने गांव आने की सूचना रेंज स्तरीय विशेष टीम के कानि. किशोर को प्राप्त हुई। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज राजेश मीणा के निर्देशन में देवाराम उ०नि० के नेतृत्व में टीम ने रेकी करना प्रारम्भ किया। कानि. किशोर दुक्तावा एवं सेठाराम ने कई दिनों तक फलोदी क्षेत्र में गोपनीय रूप से रेकी कर मालाराम के छुपने के संभावित ठिकानों का पता लगाया। आज अल सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर रेंज स्पेशल टीम एवं थाना भोजासर के जाब्ता द्वारा मालाराम के घर से दूर एक फार्म हाउस का कॉर्डन कर दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है।
जिसे अग्रिम अनुधान हेतु थाना बालेसर पर सुपुर्द किया जायेगा। गहन पूछताछ कर डोडा पोस्त नेटवर्क एवं सिडिंकेट्स के बारे में जानकारी एकत्रित की जायेगी।