मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी*

मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी*

*धरना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर धरने को बताया अवैध और मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी*

जयपुर।आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर दिए जा रहे धरने का आज पांचवां दिन हैं।

आज देर शाम पुलिस अधिकारी ने धरना स्थल पर आकर धरने को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही।जबकि संगठन द्वारा पहले से ही अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति हेतु 1 अप्रैल को ही लिखित आवेदन पुलिस उपायुक्त दक्षिण को कमरा नं 15 के माध्यम से दे दिया गया था।परन्तु जिस प्रकार धरने के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव से धरना स्थल पर पूरे दिन पत्रकारों व मिडिया की आवाजाही बढ़ती जा रही है उससे प्रशासन चिंता दिखाई देने लगी है।शायद इसी कारण प्रशासन या सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति के तहत धरना समाप्त कराने की कुचेष्टाए शुरू हो चुकी है।लेकिन पुलिस प्रशासन की यह नकारात्मक प्रतिक्रिया संगठन के इस संघर्ष को और भी अधिक मजबूती प्रदान करने जा रही है।