लोकगायक हिदायत खान व राजस्थानी लेखक डॉ कालू खां देशवाली डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से होंगे सम्मानित

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मेड़ता सिटी। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव व

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में 14 अप्रैल को बाबा साहब स्मारक स्थल ग्राम पंचायत भवन रोहिणी नागौर में लोकगायक व संगीतकार हिदायत खान चुई व राजस्थानी भाषा के सतत् लेखक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ कालू खां देशवाली मेड़ता सिटी को डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से होंगे सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज (पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार) के पावन सानिध्य में यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह आयोजित होगा। जिसमें 13 अप्रैल को रात्रि में सांस्कृतिक, काव्य पाठ, कबीर भजन, गायन कार्यक्रम आयोजित होगा व

14 अप्रैल को सुबह आठ बजे शोभा यात्रा के साथ नौ बजे रजिस्ट्रेशन व दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ किया जाएगा जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।