विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्र नरेंद्र पवार ने प्राप्त किए 95.50 अंक
विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्र नरेंद्र पवार ने प्राप्त किए 95.50 अंक
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा परिणाम में स्थानीय विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्र नरेंद्र पवार ने 95. 50 अंक उर्जित किए इस छात्र ने सभी विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की आगे चलकर यह छात्र राज्य प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है उल्लेखनीय है कि विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी गत पांच वर्षों से कक्षा दसवीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहा है माध्यमिक परीक्षा में 10 बच्चे प्रवेश हुए जिनमें से सात बच्चे प्रथम श्रेणी में तीन बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 95. 50% अंक लाने वाले पवार सहित अन्य बच्चों का शारीरिक शिक्षक संघ जिला संरक्षक सत्तू सिंह भाटी, सोजत महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास ,प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी दुर्गेश व्यास ,श्रीमती पूनम भटनागर गजेंद्र सिंह मफावत, शाहबाज खान, आशा माली ,विजयलक्ष्मी दवे ,विद्या भार्गव ,किरण त्रिवेदी ,पारस जांगिड़ आदि ने साफा माला पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया इसी प्रकार विद्यालय से आठवीं में 21 बच्चे एवं पांचवी कक्षा में 17 बच्चे प्रविष्ट हुए और सभी उत्तीर्ण रहे।