7 माह से फरार फरार आरोपी गिरफ्तार

7 माह से फरार फरार आरोपी गिरफ्तार

 बीजापुर में नकबजनी की वारदात में 07 माह से फरार आरोपी गिरफतार व माल बरामद

07 माह से फरार अभयस्त आदतन नकबजन सुमाराम गिरफतार।

पाली / जिले के बीजापुर में मोबाईल की दुकान में नकबजनी की वारदात में 6 मोबाईल बरामद पुलिस ने बरामद  किए हैं 

कस्बा सुमेरपुर में मोबाईल की दुकान में एवं नाणा क्षेत्र के गांव कुमटीया में मन्दिर चोरी की वारदात का भी खुलासा किया 

प्रकरण में अब तक तीन मुलजिमो को गिरफतार कर कुल 13 मोबाईल फोन व एक लेपटॉप बरामद किये जा चुके है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन निर्देशन में  थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी की वारदातो का खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।

प्रार्थी  महेन्द्रसिंह पुत्र अजुर्नसिंह राजपुत उम्र 27 वर्ष निवासी
बीजापुर पुलिस थाना बाली जिला पाली ने  थाने में  रिपोर्ट दी कि 10 जनवरी को प्रकाश डेयरी वाले का फोन आया कि  आपके दुकान का सटर खुला पडा है और लॉक टुटा हुआ है तो मैने तुरन्त उठकर दुकान पर आके देखा कि मेरी दुकान का सामान बिखरा पडा है और सामान गायब है कुछ नये फोन कुछ पुराने फोन और कुछ रिपेयर में आये कस्टमर के फोन भी नही थे और मेरा लेपटॉप भी गायब था मोबाईलो मे ओप्पो का एक, रेडमी का एक, टेक्नो के तीन मोबाईल, लावा के तीन मोबाईल, विवो के चार मोबाईल इसके अलावा ग्राहको के सर्विस में आये हुए अन्य 10-12 मोबाईल, वह एक डेल कम्पनी का लैपटॉप व नये की-पेड मोबाईल व डमी मोबाईल भी और अन्य सामान भी रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करके ले गये।

गठीत टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर गठित टीमों द्वारा  घटनाक्रम नकबजनी का होने से प्रकरण की गंभरता के मध्येनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाक्रम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारियो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से हल्का क्षेत्र में बढती हुई चोरी नकबजनी की वारदातो को उच्चधिकारीयो के निर्देशानुसार गंभीरता से लिया जाकर मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, पुर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से नकबजनी की वारदात में सात माह से फरार वांछित मुलजिम सुमाराम को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई प्रकरण  में  अनुसंधान  के बाद मुलजिमान सुमाराम को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका 6 मोबाईल फोन बरामद किये जाकर मुलजिम से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधो में अनुसंधान जारी है। मुलजिम द्वारा प्रकरण की घटना के अलावा कस्बा सुमेरपुर व नाणा हल्का क्षेत्र के गांव कुमटीया में चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया है।